This is Official Page of Gwalior Time Live For Official Bhind News By ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
सोमवार, 1 मार्च 2021
फिल्म -रूबरू-संजय गुप्ता मांडिल, मुकेश सिंघल व सुनील जैन, शकील शाह, गांधी कालोनी मुरैना के नाले से
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021
भिण्ड-गोरमी रोड पर यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, स्थानीय लोगो ने लगाया मौके पर जाम, 2 यात्री बसों में की तोड़फोड़
भिंड 8 फरवरी सुशील कटारे ( जिला ब्यूरो प्रमुख ) भिण्ड-गोरमी रोड पर यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, स्थानीय लोगो ने लगाया मौके पर जाम, 2 यात्री बसों में की तोड़फोड़, मौके पर पहुँची गोरमी थाना पुलिस को वापस लौटाया, मीडिया को कवरेज से रोका, हंगामा जारी।
भिण्ड- स्टेट हाईवे 19 पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत का मामला।भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, एसडीओपी राजेश सिंह राठौर घायल
गोरमी टीआई को हटाने की मांग और मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण।, टीआई मनोज राजपूत के खिलाफ भारी आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप हमेशा गाली देकर बात करते हैं टीआई मनोज सिंह राजपूत। 6 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं खोला जाम।
कांग्रेस के युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया भी ग्रामीणों के साथ बैठे सड़क पर धरने पर।
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021
मुरैना में अंधाधुंध बिजली कटौती और अनाप शनाप बिजली के बिल जारी होने से परेशान आम जनता
मुरैना शहर 02 फरवरी रात्रि 11 बजकर 56 मिनिट , विशेषकर गांधी कालोनी में की जा रही बिजली कटौती तारीख 31 जनवरी की सुबह 6 बजे से शुरू की गयी , पूरे दिन व पूरी रात बिजली गायब रहने के बाद फिर 1 फरवरी और 2 फरवरी को भी बिजली कटौती का यही आलम बरकरार है , खबर लिखे जाने के वक्त देर रात तक गांधी कालोनी मुरैना में अंधाधुंध अघोषित बिजली कटौती जारी थी ।
ज्ञातव्य है कि जहां जाली व फर्जी बिल जारी करने में भी मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मुरैना शाखा अव्वलतम है वहीं तकरीबन 50 हजार उपभोक्ताओं के बिजली के बिल इनके भ्रष्ट व अंधेरगर्द अफसरों ने इतने अधिक बढ़ा दिये कि जिनके बिल 196 रू महीने आते थे , उनके बिल 3 हजार रू महीने कर दिये ।
आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं - बिजली कंपनी को उपभोक्ता सन 2010 से निरंतर आवेदन दे रहे हैं ( ग्वालियर टाइम्स के पास इन आवेदनों की पावतियां उपलब्ध हैं ) तमाम शिकायतें भी करते हैं । मगर भ्रष्टाचार की विष्टा खा रहे अधिकारी इतने मगरूर और अंधे बहरे हैं कि न तो उन्हें कुछ दिखाई देता है और न कुछ सुनाई ही देता है । गोया आलम ये है कि 40 साल से जो उपभोक्ता हर महीने नियमित बिल देते भरते आये हैं , बिजली कंपनी की अंधेरगर्दी ने इस सूरत में उन्हें ला दिया है कि वे बिजली का एक भी बिल और कभी भी जमा न करें ।
बिजली कंपनी की असली सूरत और तस्वीर देख कर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के सारे काम और सारे के सारे दावे एकदम झूठे और दिखावटी ही प्रतीत होते हैं ।
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021
सी एम हेल्पलाइन से लेकर तमाम योजनाओं में इस्तेमाल होते थे अधिकारीयों के फर्जी तरीके से , मेहगांव लोक सेवा केन्द्र पर छापा, केन्द्र द्वारा अनाधिकृत उपयोग किए जा रहे प्राधिकृत अधिकारियों के डिजीटल सिग्नेचर किए जब्त
केन्द्र में प्राधिकृत अधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं होकर अपने डिजिटल हस्ताक्षर केंद्र ऑपरेटर को सौंप देते हैं जिससे उनका अनाधिकृत उपयोग किया जाता है, केंद्र पर प्राधिकृत अधिकारी के कक्ष की जॉच पर समाधान एक दिवस के प्राधिकृत अधिकारी श्री सुनील मुद्गल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मेहगांव एवं सुश्री दीपा शर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर जब्त किए। साथ ही उन्होंने कारण बताते हुए जिला कार्यालय से कलेक्ट करने को कहा। वहां उपस्थित आवेदकों को समस्या को सुनते हुए सभी का तत्काल निराकरण करवाने के निर्देश दिए। पूर्व में केंद्र में संचालित एनआईसी आईटी सेंटर के अन्य स्थान पर शिफ्ट होने उपरांत केन्द्र से दी जाने वाली भू अभिलेख की सेवाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत के निर्देश में सभी लोक सेवा केंद्रो को आदर्श सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है जिससे आवेदको को एक ही जगह सभी सेवाओं जैसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम अन्तर्गत अधिसूचित सेवाएं, समाधान एक दिवस की तत्काल सेवाएं, आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड, आधार पंजीयन सेवा, सीएससी एवं एमपी ऑनलाइन, भू अभिलेख सेवा आदि एक ही जगह मिल सकें जिससे आवेदको को आसानी हो। शासन स्तर से केन्द्रों को भुगतान होने वाले वियाबिल्टी गैप फंडिंग में कमी आय एवं शासन को राजस्व की बचत हो।
6 प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयको को कारण बताओ नोटिस जारी
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार ऑनलाईन प्रशिक्षण एवं शिक्षको के आईडी कार्ड हेतु आवंटित राशि को शिक्षको के बैंक खातो में भेजे जाना थे। शिक्षको के बैंक खाता नम्बर आईएफएससी कोर्ड की जानकारी आपसे पत्र जारी कर मांगी गई थी। जिसकी आपने हार्ड कॉपी विलम्ब से भेजी उसमें भी कई विसंगतियां की गई। उक्त कृत्य लापरवाही प्रदर्शित करता है। प्राचार्य डाईट भिण्ड ने नोटिस का जवाब दो दिवस में जानकारी की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी सहित चाहा है। निष्चित समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर संबंधित उत्तरदायी होंगे।
प्राचार्य डाइट भिण्ड ने बताया कि जिन प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयको को उक्त लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है उनमें प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र गोहद की श्रीमती कमलेष तोमर, प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अटेर के श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र मेहगांव के श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र भिण्ड के श्री पंकज जयंत, प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र रौन के श्री पीएस तोमर एवं प्रभारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र लहार के श्री अजय झा शामिल है।जिले के सभी विकास खण्डो में रोजगार शिविरो का आयोजन 1 फरवरी 6 फरवरी तक
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री आईएस ठाकुर ने बताया कि एसएससीआई कंपनी नईदिल्ली एवं डिजीटल एजूकेशन एण्ड प्रा.लि.गुडगांव द्वारा जिले के सभी विकास खण्डो में रोजगार शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत मेहगांव पर, 2 फरवरी 2021 को, जनपद पंचायत गोहद पर, 3 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत भिण्ड पर, 4 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत अटेर पर, 5 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत लहार पर एवं 6 फरवरी 2021 को जनपद पंचायत भिण्ड पर रोजगार शिविरो का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविरो के जिला प्रबंधन कोशल एवं रोजगार श्री जयप्रकाष बरूआ प्रभारी अधिकारी होंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आईएस ठाकुर ने जनपद पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत सभी सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि इच्छुक युवक जो निर्धारित योग्यता 10वीं पास या फेल आयु 21 से 37 वर्ष, ऊचाई्र 168 सेमी, रखते हो, उनको सूचित करें। साथ ही संस्था को उक्त पंजीयन कार्य के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करे।बुधवार, 27 जनवरी 2021
गुरुवार, 21 जनवरी 2021
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करें, जिले में नवाचार के कार्य करें
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण विकास विभाग में लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की सतत मॉनीटरिंग के लिये टीम बनेगी। राज्य स्तर के अधिकारी प्रदेश के दूरदराज अंचल में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। पुराने लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किये जायें।
मंत्री श्री सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नवाचार के कार्य किये जायें, ताकि उन नवाचार से अन्य जिले भी प्रेरणा लेकर कार्य करें। बैठक में मनरेगा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें चम्बल और रीवा संभाग की स्थिति खराब पाये जाने पर मंत्री ने निर्देश दिये कि इसमें शीघ्र सुधार किया जाये। प्रत्येक जिले में ग्रामीण आजीविका का रजिस्टर रखा जाये। पंचायतों में लेवर का हिसाब रखें। वाटर शेड के कार्य शीघ्र पूरे करें। पेयजलों के बिलों का शीघ्र भुगतान करें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। प्रदेश में मनरेगा के 6 लाख 600 कार्य पूरे हो गये हैं। जहाँ मस्टर खत्म हो, वहाँ नये कार्य प्रारंभ करें। मजदूरों को समय पर भुगतान करें। अनुसूचित जाति-जनजाति क्षेत्रों में महिलाओं को कार्य में प्राथमिकता दें। पंचायतों में सफाई का कार्य पीपीपी मोड पर करायें। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई का प्रशिक्षण दें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने चम्बल, भिण्ड, उमरिया, शहडोल एवं अनूपपुर में समय पर कार्य न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर गाँव का पुर्नश्चना का प्लान बनायें। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अच्छे कार्य करें। कार्यों का विकेन्द्रीकरण किया जाये। सामुदायिक स्वच्छता परिसर पंचायतों में बाउण्ड्री-वॉल तथा लायब्रेरी की व्यवस्था करें। सभी कार्यों को संबल से जोड़कर कर्मकार निर्माण मण्डल से लाभ दिलवायें।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री सचिन सिन्हा, संचालक पंचायती राज श्री वी.एस. जामोद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शालाओं में उपभोक्ता संरक्षण विषय पर राज्य स्तरीय पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
उपभोक्ताओं में अपने अधिकारो के प्रति जागृति उत्पन्न कराने के उद्देष्य से विष्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस (15 मार्च 2021) के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपभोक्ता संरक्षण विषय पर राज्य स्तरीय पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिला षिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शालाओं में उपभोक्ता सरंक्षण विषय पर राज्य स्तरीय एवं निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताऐं आयोजित करने संबंधी संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण म.प्र. द्वारा दिए गए निर्देषों की प्रति भेजते हुए कहा है कि वे शालाओं में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा किछात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता विष्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च 2021 को राज्य स्तरीय आयोजन के अवसर पर पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाऐगे। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार क्रमषः 6000 रूपये, 4000 रूपये एवं 2000 रूपये मय प्रषस्ति पत्र के साथ दिए जाएंगे।डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक 28 जनवरी को
कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में डीएलसीसी/ डीएलआरसी की बैठक 28 जनवरी 2021 को दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभगार में आयोजित की जाएगी। बैठक से संबंधित सभी अधिकारी दिनांक व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने दिये 20 साल पुराने केस में मुरैना के पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही के मुरैना कलेक्टर को निर्देश , हाईकोर्ट ने दर्ज कराई एफ आई आर, पुलिस कोर्ट से चुरा लाई केस डायरी , धरे रही , सबूत फाड़ फाड़ कर फेंकें
मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्वत और भ्रष्टाचार की विष्ठा ख...
-
मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर भारी भरकम रिश्वत और भ्रष्टाचार की विष्ठा ख...
-
जातिवाद की नाव में अफसर नेता और मीडिया हुये सवार , जब यू नहीं तो यूं सही डकरा डकरा ढरका रहे सरकार चम्बल का मुरैना जिला फिर बना जातिवादी ...
-
प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल के निर्देशन में लोक सेवा केन्द्रों की समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक, लोक सेवा श्री भानु प्रजापति ए...

